Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
15 November 2025   bharatiya digital news Admin Desk



बड़े धूमधाम से मनाया गया संजय सिंह चौहान का जन्मदिन

डॉ राजेश्वर सिंह प्रतिनिधि टीम ने संजय सिंह चौहान को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में पिपरसंड ग्रामसभा स्थित बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर राजधानी प्रेस क्लब संरक्षक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा संजय सिंह चौहान का जन्मदिन पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। 

इस अवसर पर सुबह से शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहा। इसी क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह प्रतिनिधि शिविता गोयल ने सप्रेम गिफ्ट देकर जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर राजधानी प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी सहित पत्रकार बंधुओ ने भी मिलकर संजय सिंह चौहान को फूलों की माला पहनाकर जन्मदिन की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस मौके पर सन्तोष उपाध्याय अध्यक्ष राजधानी प्रेस क्लब, धर्मेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शकील अहमद मीडिया प्रभारी, दिनेश यादव सह मीडिया प्रभारी, आनंद सिंह सचिव/कोषाध्यक्ष, रामराज रावत उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह चौहान मंडल महामंत्री, रविन्द्र सिंह, उत्कर्ष सिंह चौहान, लालता प्रसाद, स्थानीय भाजपा नेता पदाधिकारियों में शिव बख्श मंडल अध्यक्ष खुशहाल गंज, नवीन तिवारी मंडल महामंत्री, गुड्डू सिंह चौहान बूथ अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह चौहान, बंदे सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य और पत्रकार बंधु उपस्थित रहें।



Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva